ब्रिटेन में बिना दुकानदार चलती है किराने की एक दुकान
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार उत्तरी यार्कशॉयर के ड्रॉघटन गांव में स्थित इस दुकान पर न तो कभी ताला लगाया जाता है और न ही यहां कोई व्यक्ति रहता है। लोगों की ईमानदारी से इसका कारोबार चलता है।
यहां एक फोन-बॉक्स को दुकान में तब्दील किया गया है। गांव के करीब 250 लोगों के लिए इस दुकान पर ब्रेड, दूध, सैंडविच, समाचार पत्र, स्टेशनरी और अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध हैं। दो हफ्ते पहले खुली इस दुकान से अब तक कुछ भी गायब नहीं हुआ है।
वस्तुएं प्राप्त करने के लिए लोग फोन से ऑर्डर देते हैं और लेविस कुक नामक व्यक्ति रोजाना इन वस्तुओं को लोगों के घर पहुंचा देता है।
कुक कहते हैं, "पारिश कौंसिल को यह फोन-बॉक्स मिला था। वे इसे लोगों के लिए समाचार पत्र और किराने का सामान उपलब्ध कराने में प्रयोग करना चाहते थे।"
कुक ने बताया, "मैंने इसे सही माना और मैं सुबह सात बजे से पहले चीजों को लोगों के घर पहुंचा देता हूं।"
कुक कहते हैं कि लोग या तो फोन के जरिए क्रेडिट कार्ड से पैसे अदा कर देते हैं या मेरे लिए चेक छोड़ देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications