फिरोजपुर में बाढ़, फसलों को पहुंचा नुकसान
एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ की वजह से 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने जिले के सीमावर्ती इलाकों में युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाएं हैं।
जिले के उपायुक्त के. के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "फिरोजपुर के कई हिस्सों में बाढ़ की वजह से समस्याएं खड़ी हो गई हैं। हमने बचाव के लिए कई कदम उठाए हैं और इसके साथ ही अधिकतर क्षेत्रों में जलस्तर में कमी आनी भी शुरू हो गई है। हमें उम्मीद है कि रविवार तक हालात सामान्य हो जाएंगे।"
यादव ने कहा, "हमने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए डिब्बा बंद भोजन और पानी का इंतजाम किया है। बाढ़ से धान की हजारों एकड़ फसल बराबाद हो गई है, लेकिन सही नुकसान का मूल्यांकन हालत काबू में आने के बाद ही लगाए जा सकते हैं।"
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। राज्य में बारिश जैसी स्थिति अभी भी कायम है और शनिवार रात तक मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications