ब्रिटिश गोवा फेस्टिवल में गोवा प्रवासियों पर किताब
लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। यहां रविवार को होने वाले ब्रिटिश गोवा फेस्टिवल में प्रवासी गोवावासियों के अनुभवों पर एक किताब का विमोचन होगा। इस किताब की लेखिका और दुबई, अमेरिका और अब ब्रिटेन में रहने वाली सेलमा कारवाल्हो जोर देकर कहती हैं कि वह 'एक गोवावासी' हैं।
290 पृष्ठ की 'इनटू द डायस्पोरा विल्डरनेस' नामक यह किताब पहली बार गोवा और ब्रिटेन के लोगों के बीच के संबंधों, ब्रिटिश साम्राज्य के समय से लेकर आधुनिक काल तक और पूर्वी अफ्रीका, मध्य पूर्व व ब्रिटेन में फैले स्थानों के बारे में प्रकाश डालती है।
गोवा में नुवेम और वास्को के परिवार से संबंध रखने वाली कारवाल्हो कहती हैं कि वह दुबई में बड़ी हुईं। यह वह दौर था जब यह स्थान भूमि का एक शुष्क खंड था और यहां खाड़ी के आसपास कुछ घर थे। इसके बाद वह अमेरिका में रहीं और फिर पति सावियो और बेटी लॉरेन के साथ ब्रिटेन में बस गईं। लेकिन दिल से वह गोवावासी ही हैं।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं दुबई, अमेरिका और अब ब्रिटेन में रह रही हूं। मैं गोवावासी हूं। मुझे सभी देशों में रहने वाले प्रवासी गोवा वालों के जीवन के बारे में जानकारी है। मैंने इस जानकारी को एक जगह इकट्ठा करने के बारे में सोचा ताकि लोगों को पता चल सके कि गोवा वालों ने किस तरह वैश्विक प्रवास में अपनी पहचान को बनाए रखा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications