सभी को मुहैया हो माध्यमिक शिक्षा : पाटील

करनाल के निकट कुंजपुरा में सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "भारत में, प्राथमिक शिक्षा को अब मौलिक अधिकार का दर्जा दिया जा चुका है और यह मुफ्त व अनिवार्य है।

हमें आशा है कि इसी तरह सभी को माध्यमिक शिक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। स्कूली शिक्षा क्षेत्र में अभियान को आगे बढ़ाने के लिए ये कदम जरूरी हैं।"

देश में एक मजबूत स्कूली शिक्षा प्रणाली की जरूरत पर जोर देते हुए पाटील ने कहा, "स्कूली शिक्षा की मजबूत बुनियाद से प्रगति की अपार संभावनाएं पैदा होंगी। यह कहा जा सकता है कि स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्र के भविष्य को निर्धारित करती है।"

राष्ट्रपति ने कहा, "स्कूलों के लिए यह जरूरी है कि वे विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। साथ ही उनके अंदर अनुशासन की पात्रता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपना काम करने की प्रवृत्ति विकसित करें।

इसके अलावा बच्चों को समय के महत्व और इसका सर्वोत्कृष्ठ उपयोग करने के बारे में बताया जाना चाहिए।" उन्होंने विद्यार्थियों से समय की पाबंदी को एक आदत बनाने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+