किशोर ने की मां और बहन की हत्या
स्थानीय समाचार पत्र 'स्टेंडर्ड' के मुताबिक उक्त किशोर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उसने अपनी 42 वर्षीय मां और 12 वर्षीय बहन की हत्या कर दी। दोनों का शव उनके अपार्टमेंट में बरामद किया गया। उनके शरीर पर जख्मों के निशान थे।
इस घटना के बाद किशोर को समीप के ही एक पार्क से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वह अपने परिवार को खत्म कर चुका है।
हादसे के वक्त किशोर के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया है कि किशोर मानसिक रूप से बीमार नहीं है और किसी तरह के मादक पदार्थ का सेवन भी नहीं करता है। इस घटना से पहले उसकी किसी से बहस भी नहीं हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications