चीन में भूस्खलन से 13 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय सरकार ने जारी एक बयान में बताया कि पिंगलियांग शहर में कुल 15 लोग 3,000 घन मीटर मलबे के नीचे दब गए।
बचाव दल के कार्यकर्ताओं ने मलबे से सभी को बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां 13 घायलों ने दम तोड़ दिया।
राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार चीन में इस साल बाढ़ से 742 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और शुक्रवार को 367 लोग लापता हो गए।
बाढ़ के चलते देशभर में 28 प्रांत और 12 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications