2019 तक अंतरिक्ष में मानव भेजेगा ईरान
'प्रेस टीवी' के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि पहले इस परियोजना को 2035 तक शुरू करने की योजना थी लेकिन उसके परमाणु कार्यक्रमों के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के चलते इस अभियान को निर्धारित समय से पहले शुरू किया जाएगा।
ईरानी युवाओं के राष्ट्रीय समारोह के समापन अवसर पर अहमदीनेजाद ने शुक्रवार को कहा, "दुश्मन (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) के प्रस्तावों के जवाब में इस परियोजना को पांच साल तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।"
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सांजेश उपग्रह को एक स्वदेशी लांच पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा और एक ईरानी नियंत्रण केंद्र से इसका नियंत्रण किया जाएगा।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नौ जून को चौथे दौर के प्रतिबंधों की मंजूरी दे दी थी।
ईरान की यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को रोकने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। तेहरान हालांकि इस बात पर जोर देता रहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की पूर्ण निगरानी में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications