एनईएए के आदेश को चुनौती न देने की जयराम से अपील
बेटर विशाखा फोरम ने पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश से आग्रह किया है कि वह एनईएए के उस आदेश को चुनौती न दें जिसमें उसने सोमपेटा में ताप विद्युत परियोजना के संबंध में पर्यावरण मंजूरी को खारिज कर दिया है।
मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए गए पर्यावरण मंजूरी को एनईएए ने 15 जुलाई को खारिज कर दिया था।
सोमपेटा में 14 जुलाई को नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) की प्रस्तावित विद्युत परियोजना का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा की गई गाोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि स्थानीय मछुआरे और किसान 2,640 मेगावाट की इस परियोजना के खिलाफ हैं क्योंकि उनके मुताबिक बिजली संयंत्र खुलने से उनकी पारंपरिक जीविका और पारिस्थतिकी दोनों को खतरा पैदा हो जाएगा।
बेटर विशाखा संगठन के समन्वयक ई.ए.एस. शर्मा ने जयराम रमेश को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि मंत्रालय की एक टीम ने दो दिनों पहले दौरा कर स्थानीय लोगों के लिए संतोष की बजाय आशंका व्यक्त की थी। मंत्रालय की टीम ने सोमपेटा और भावनापाडु दोनों जगहों का दौरा किया था, जहां पर बिजली परियोजना प्रस्तावित है।
शर्मा ने कहा, "हम आप से आग्रह करते हैं कि सोमपेटा पर एनईएए द्वारा दिए गए फैसले को किसी ऊपरी अदालत में चुनौती न दें। आपके इस निर्णय से प्रस्तावित बिजली परियोजना की वजह से फैलने वाले प्रदूषण और किसान तथा मछुआरा समुदाय को काफी राहत मिल सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications