आईसीसी के साथ नहीं जुड़ेंगे सर जॉन
पिछले दिनों आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड को इन दोनों देशों ने उपाध्यक्ष पद के लिए संयुक्त रूप से नामांकित किया था। परंतु भारत और टेस्ट खेलने वाले पांच अन्य देशों ने हावर्ड के नामांकन का खुलकर विरोध किया था। इस वजह से आईसीसी में अहम भूमिका निभाने का हावर्ड का सपना टूट गया था। इसके बाद दोनों देशों की ओर से न्यूजीलैंड के सर जॉन को नामांकन करने की बात कही गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष एलन इसाक ने शनिवार को बताया, "जॉन हावर्ड का नामांकन खारिज होने के बाद मैंने सर जॉन से संपर्क साधा था और उनसे आईसीसी का उपाध्यक्ष के लिए आगे आने का आग्रह किया था। परंतु उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका के लिए वह समय नहीं दे पाएंगे।"
इसाक ने कहा, "हम सर जॉन के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। अब हम आस्ट्रेलियाई बोर्ड के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद आगे कोई फैसला किया जाएगा।"
गौरतलब है कि हावर्ड का नामांकन खारिज होने के बाद आईसीसी ने इन दोनों देशों से अगला नामांकन 31 अगस्त तक करने के लिए कहा था। पिछले दिनों सिंगापुर में हुई आईसीसी की बैठक के दौरान भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने हावर्ड का विरोध किया था जिसके बाद उनका नामांकन खारिज हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications