प्रीति, वाडिया और बर्मन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
अदालत ने सुनवाई के दौरान तीनों के उपस्थिति न होने पर यह कदम उठाया। इनके खिलाफ 'रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज' (आरओसी) कार्यालय ने इसी साल अप्रैल में मामला दर्ज कराया था। इन तीनों पर बैंलेस शीट और रिटर्न का विवरण न सौंपने का आरोप है।
न्यायधीश जे.एस. सिद्धू ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया। टीम के चौथे मालिक करण पॉल के वकील अदालत के सामने उपस्थित हुए और ऐसे में उनके विरुद्ध वारंट नहीं जारी किया गया।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार अक्टूबर निर्धारित की है। अगली सुनवाई में प्रीति और उनके इन दोनों सहयोगियों को अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications