नशे में किशोर ने दमकल गाड़ी चुराई
पुलिस ने बताया कि सिडनी से 143 किलोमीटर दूर लाइटगो कस्बे में शुक्रवार रात 11:45 बजे एक किशोर ने दमकल केंद्र में तोड़फोड़ करके दमकल की एक गाड़ी चुराई और आपात लाइटें जलाकर उसे सड़कों पर घुमाने लगा।
पीछा कर रही पुलिस को उसने काफी देर तक छकाया लेकिन अंत में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जांच में उसे नशे की हालत में पाया।
किशोर को न्यायालय के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया है। उस पर नशे में गाड़ी चलाने और दमकल की गाड़ी चुराने और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications