अहिंसा की वकालत करने वाले नक्सली समर्थक नहीं : कांग्रेस
सरकार की सलाहकार संस्था में नक्सलियों से सहानुभूति रखने वालों को शामिल किए जाने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी के आरोप का खंडन करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "एक सलाहकार संस्था में विभिन्न विचार होने चाहिए और सरकार के प्रति आलोचनात्मक रुख रखने वालों के दृष्टिकोण को भी शामिल किया जाना चाहिए। यह सरकार पर है कि वह सभी दृष्टिकोणों पर विचार कर एक उपयुक्त फैसला ले।"
समाचार चैनल एनडीटीवी पर कार्यक्रम 'वॉक द टॉक' में गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में सरकार पर सलाहकार के रूप में ऐसे लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया था जो खुले तौर पर नक्सलियों के समर्थक हैं।
अहमद ने कहा कि नक्सली समस्या से निपटने के लिए सरकार का एक समग्र दृष्टिकोण है।
अहमद ने कहा कि यह एकांगी तरीका नहीं है। सरकार उन लोगों से वार्ता करना चाहती है जो मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं और उनकी शिकायतों को दूर करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications