आधारभूत संरचनाओं की स्थिति ठीक नहीं : प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "लगातार 8-10 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के लिए देश में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है। हमें भविष्य में काफी अधिक काम करने की आवश्यकता है।"

देश की योजना वर्ष 2012-17 के दौरान आधारभूत क्षेत्र में निवेश राशि दोगुना करने 10 खरब डॉलर करने की है। यह रकम करीब-करीब मौजूदा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर है।

बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, योजना आयोग के सदस्यों और केंद्रीय मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्यों ने हिस्सा लिया। आधारभूत सुविधाओं का विकास बैठक की कार्यसूची के प्रमुख मुद्दों में शामिल था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए परियोजनाओं को पूरा करने में कुछ प्रगति हुई है। फिर भी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के ठेके देने के तरीके को नए ढंग से बनाने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+