अमेरिका अर्थव्यवस्था में 4 फीसदी वृद्धि की उम्मीद
वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दशकों की सबसे खराब मंदी से जूझ रही अमेरिकी सरकार को उम्मीद है कि वर्ष 2012 तक बेरोजगारी दर नौ या नौ फीसदी से ऊपर रहेगी जबकि वर्ष 2011 और 2012 में आर्थिक वृद्धि की दर कम से कम चार फीसदी रहने की उम्मीद है।
व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी मध्यावधि बजट समीक्षा में ये नए अनुमान दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2020 तक अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 260 खरब डॉलर हो जाएगा।
बहरहाल प्रशासन का अनुमान है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के वर्ष 2011 के प्रस्तावित बजट में 10 वर्षो में 58 अरब डॉलर का घाटा होने का अनुमान लगाया गया है।
प्रशासन का 2010 में 14.7 खरब डॉलर का घाटा होने का अनुमान है।
करों के संबंध में प्रशासन का अनुमान है कि अगले 10 वर्षो में उम्मीद से 402 अरब डॉलर कम राजस्व मिलने की उम्मीद है लेकिन साथ ही अनुमान से 461 अरब डॉलर कम खर्च होने का भी अनुमान है।
राष्ट्रपति की आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष क्रिस्टीना रोमर ने कहा कि उनको इस वर्ष आर्थिक वृद्धि के रफ्तार पकड़ने और अगले वर्ष उसकी गति और तेज होने की उम्मीद है।
सीएनएन ने कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि कांग्रेस ओबामा के प्रस्ताव को पूरी तरह स्वीकार कर लेगी।
आर्थिक आयोग एक दिसंबर को ओबामा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस आयोग में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों दलों के लोग शामिल हैं। इसमें लंबी और मध्यम अवधि के दौरान घाटे को कम करने के उपाय होंगे। उन्होंने वर्ष 2012 की बजट रूपरेखा में घाटे को कम करने के गंभीर उपाय करने का भी वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications