हीरे के अवैध खनन के आरोप में 26 गिरफ्तार
रायपुर जिले में यहां से 150 किलोमीटर दूर स्थित पैलीखंड गांव में 18 हेक्टेयर में फैले हीरे के भंडार स्थल पर शुक्रवार देर रात पुलिस के एक दल ने छापेमारी की और वहां अवैध खनन कर रहे 20 आदमियों और छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी रमेश मरकाम ने कहा, "पिछले साल पैलीखंड में हीरे की लूट की चर्चा थी तब से वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हम कभी-कभी उस क्षेत्र में गश्त लगाते रहते थे लेकिन इससे ज्यादा मदद नहीं मिली, पर शुक्रवार को 26 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।"
मरकाम ने कहा, "हमने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें और 20 साइकिलें जब्त की हैं।"
हीरे का यह भंडार स्थल नक्सलियों के मजबूत प्रभाव वाले इलाके में है इसलिए जुलाई 2009 से वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां से एक पुलिस चौकी को भी हटा लिया गया क्योंकि वहां उस इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए रहने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications