कडप्पा में 2 तेदेपा नेताओं की हत्या
मारे गए दोनों व्यक्ति विश्वनाथ रेड्डी और माहेश्वर रेड्डी भाई हैं। तेदेपा के स्थानीय नेता रहे इन दोनों की हत्या शुक्रवार रात को कडप्पा के नक्कलदिने में की गई। हमले में एक महिला भी घायल हुई।
एक कार में आए कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से दोनों भाइयों की हत्या की।
पुलिस को संदेह है कि ये हत्याएं गुटीय संघर्षो का नतीजा हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोधी गुट के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश जारी है।
रायलसीमा क्षेत्र में स्थित कडप्पा गुटीय संघर्ष में होने वाली हत्याओं के लिए बदनाम है। गांवों पर वर्चस्व के लिए इस क्षेत्र में विरोधियों की निर्मम हत्याएं आम हैं। ये गुट या तो कांग्रेस या तेदेपा का समर्थन करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications