उप्र में बस पलटी, 12 घायल
पुलिस के अनुसार डीपीएम कालेज की एक बस में 30-35 छात्र सवार थे। पेहसूमा क्षेत्र में एक अन्य वाहन के साथ टक्कर को बचाने के लिए बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद बस पलट गई।
पुलिस निरीक्षक पी.आर.रेवाला ने संवाददाताओं को बताया, "घायल छात्रों की उम्र छह साल से 17 साल के बीच है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।" पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications