पश्चिम बंगाल : मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, 1 नागरिक की मौत (लीड-1)
हाशीमारा हवाईपट्टी से सुबह 10:30 बजे उड़ा यह विमान 11 बजे मोइनागुड़ी पुलिस थाने के जोरपुखरी गांव में गिरा।
पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर बंगाल) आर. कुमार ने कहा कि विमान एक मकान पर गिरा, जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
घटना के दौरान पायलट पैराशूट के जरिए विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। पायलट को कुछ चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती है।
दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था।
इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि दो पायलटों की मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications