अगले 10 दिनों में घटेंगे टमाटर के दाम!

टमाटर का सेवन करने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनका मनपसंद टमटर अब सस्ता होने वाला है। महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तराखंड से नई फसल की आवक से राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर के दाम अगले दस दिन में कुछ कम हो सकते हैं। सब्जी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोहली ने बताया कि कीमतों के आसमान छूने के कारण आजादपुर मंडी में टमाटर की आपूर्ति लगभग 70 फीसद कम है। आजादपुर एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है।

थोक बाजार में टमाटर के दाम पिछले एक माह में लगभग दोगुना होकर 30 रु प्रति किलो हो गए हैं। विशेषकर पंजाब तथा हरियाणा में बाढ़ के कारण ऐसा हुआ है क्योंकि इस समय आवक वहीं से होती है। कोहली ने कहा कि आजादपुर मंडी में फिलहाल 125-150 ट्रक टमाटर की माँग है जबकि आवक सिर्फ 15-20 ट्रक की है।

लेकिन व्यापारी मानते हैं कि दक्षिण के उत्पादक क्षेत्रों से नई फसल आने से अगले दसेक दिन में टमाटर के दाम कम हो सकते हैं। कोहली ने कहा कि नासिक, पीपल गाँव, मुंबई, मंगलौर व बेंगलुरु और हलद्वानी से आवक अगले 8-10 दिन में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+