सेक्स स्कैंडल में रंजीता का नाम आने से नित्यानंद दुखी
बंगलुरु। चार महीने पहले सेक्स स्कैंडल में फंसे दक्षिण भारत के बाबा स्वामी नित्यानंद ने तमिल फिल्म अभिनेत्री रंजीता को एक सच्ची और ईमानदार भक्त करार दिया है। हम आपको बता दें कि रंजीता का नाम नित्यानंद के साथ सेक्स स्कैंडल के प्रकाश में आने पर जुड़ा था, जिस वजह से रंजीता को खासी परेशानियां उठानी पड़ी थीं। लेकिन अब नित्यानंद स्वयं उनका नाम ले रहे हैं।
देखें- यही खबर वीडियो में
गुरुवार को यूट्यूब पर प्रसारित एक वीडियो में नित्यानंद ने कहा सेक्स रैकेट की खबरों की वजह से उन्हें अपने लिए इतना दु:ख नहीं हुआ, जितना कि अपने अनुयायियों के नाम उछाले जाने पर हुआ। खासतौर से रंजीता के नाम पर। उन्होंने कहा, "रंजीता मेरी सच्ची और ईमानदार अनुयायी थी।"
उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे बदला लेना चाहते थे, वो उनके खिलाफ कुछ भी करते, अनुयायियों को क्यों घसीटा। रंजीता समेत मेरे कई अनुयायियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी इससे मुझे काफी दुख पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications