IRCTC का पत्ता साफ, रेलवे खुद बनायेगा खाना
नई दिल्ली। आखिरकार वह हुआ जिसका डर था । रेल मंत्रालय ने लगातार मिल रही शिकायतों के चलते आईआरसीटीसी का पत्ता काट दिया। प्रमुख ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायत के चलते आखिरकार आईआरसीटीसी पर गाज गिर ही गई। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित सभी मेल तथा एक्सप्रेस गाडियों की भोजन व्यवस्था उससे छीनकर रेल मंत्रालय ने अब अपनी रसोई में पके व्यंजन यात्रियों को परोसने का फैसला किया है।
आईआरसीटीसी को बडी जिम्मेदारी से मुक्त कर उसे रेलनीर, फूड प्लाजा, फूड कोर्ट में तक सीमित कर दिया गया है। रेलवे ने 2010 के लिए जो नई खानपान नीति तय की है उसमें खानपान व्यवस्था (कैटरिंग) आईआरसीटीसी से वापस लेने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications