भारत ने बनाया दुनिया का सबसे सस्ता लैपटॉप

जीं हां आपने सही सुना भारत ने दुनिया का सबसे सस्ता लैपटॉप इजाद किया है। जिसे तैयार किया है आईआईटी समेत कई प्रौद्योगिकी संस्थानों के शोधदल ने। जिसकी भारतीय कीमत लगभग 1,600 रुपए आयेगी। इस लैपटॉप में टच स्क्रीन कंप्यूटर है। इसमें हार्ड डिस्क नहीं है लेकिन रोजमर्रा का हर काम इससे किया जा सकते है। इसमें लैन एवं वाईफाई सुविधा भी उपलब्ध होगी। सरकार इसके जरिये विभिन्न विषयों में उपलब्ध ई-सामग्री को मुफ्त में मुहैया कराएगी ।

पढ़े : ताजमहल की वेबसाइट लांच
इस कंप्यूटर में वीडियो वेब कांफ्रेन्सिंग सुविधा के अलावा पीडीएफ, डीओसीएक्स, ओडीएस, जेईपीजी, जीआईएफ, बीएफपी, जिप, एसी3, एवीआई जैसी मल्टीमीडिया सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें 'पीडीएफ रीडर" और 'अनजीप उपकरण" भी लगा होगा होगा। इसमें वृहद मीडिया फाइल संग्रहित करने की सुविधा भी होगी तथा जावा स्क्रिप्ट, पीडीएफ प्लग इन जावा जैसी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी।

आईआईटी और आईआईएसई शोधकर्ताओं द्वारा तैयार इस कंप्यूटर में दृश्य एवं श्रव्य कार्य के लिए वायरलेस संचार व्यवस्था होगी। इसके अलावा उसमें रिमोट उपकरण प्रबंधन क्षमता और डीपीटी, आईपीटीवी, डीटीएच जैसे मल्टी मीडिया सुविधा होगी। यह कंप्यूटर बैटरी, सौर उर्जा या हाइब्रिड कैपेसिटर के माध्यम से बिना रूके तीन घंटे तक चल सकता है।

इसे बाहर से 32 जीबी के हार्ड डिस्क ड्राइव से भी जोड़ा जा सकेगा। सरकार की योजना इस कंप्यूटर को लगभग 10 डॉलर में तैयार करने की थी लेकिन कई संशोधनों के कारण इसकी कीमतों में इजाफा हुआ और अब यह 35 डॉलर में बाजार में आने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+