बोलीविया में दुर्घटना, 20 मरे
ला पाज, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बोलीविया में यहां एक ट्रक के 250 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम ट्रक के खाई में गिरते समय नौ साल की एक बच्ची उससे बाहर निकलकर पेड़ों के बीच अटक गई थी इसलिए उसकी जान बच गई है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रक चालक के सो जाने की वजह से यह दुर्घटना हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications