विप्रो के शुद्ध लाभ में 31 फीसदी का इजाफा (लीड-1)
बेंगलुरू, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध लाभ 1,319 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 31 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि इस तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल के मुकाबले 16.6 प्रतिशत बढ़कर 7,236 करोड़ रुपये हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रतिवेदन मानक (आईएफआरएस) के तहत इस वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध आय 28.4 करोड़ डॉलर और कुल राजस्व 1.56 अरब डॉलर रहा।
आईएफआरएस के तहत कंपनी के वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा व्यापार के राजस्व में 16.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.2 अरब डॉलर रहा। वहीं, रुपए मूल्य में यह 55 अरब रुपये रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications