नक्सलियों के पोस्टर दिखे, रेल सेवा बाधित
कोलकाता, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में रेल पटरियों पर नक्सलियोंे के पोस्टर देखे जाने के बाद गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी रेलवे के खड़गपुर-टाटा नगर खंड की रेल सेवाएं चार घंटे के लिए रोक दी गईं।
एक मालगाड़ी के चालक ने दावा किया कि उसने रेल पटरियों पर नक्सलियोंे के पोस्टर देखे।
रेल सेवाएं रोक दिए जाने के बाद सुरक्षा जवानों ने पटरियों का मुआयना किया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में पता चला कि नक्सली समर्थक महिलाओं के एक संगठन ने पटरियों पर पोस्टर रखे थे, जिसमें नक्सल निरोधी संयुक्त अभियान वापस लेने की मांग की गई थी।
एहतियात के तौर 2872 तितलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 2860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, 8617 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों का परिचालन चार घंटों के लिए स्थगित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications