कांग्रेस ने नीतीश सरकार बर्खास्त करने की मांग की

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष महबूब अली कैसर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने गये विधायकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर नीतीश सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

कैसर ने राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जो कुछ भी हुआ वह संविधान की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में आरोप लगाया कि विधानसभाध्यक्ष एकतरफा कारवाई कर रहे हैं जिससे यहां संवैधानिक प्रणाली ठप्प हो गई है। इस कारण सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा वामपंथी विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट की थी तथा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि बिहार में विकास कायरें में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पटना उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+