नक्सली बस में घुसे, यात्रियों में दहशत

रायपुर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में हथियारों से लैस नक्सली एक बस में घुस गए और उसमें सवार 40 यात्रियों को नीचे उतार कर बस को लेकर चलते बने। इस कारण यात्रियों को कई किलोमीटर तक जंगली रास्तों से पैदल गुजरना पड़ा।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नक्सलियों की संख्या भी 40 से अधिक थी। उन्होंने गुरुवार की रात बीजापुर जिले के मुरगुंडा गांव में बस को रोक लिया और एक-एक कर सभी यात्रियों से पूछताछ की। नक्सलियों ने लोगों से कहा कि वे बस्तर क्षेत्र में बसों में सफर न करें, क्योंकि पुलिस को निशाना बनाते हुए बसों को उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस को इस घटना के बारे में अगले दिन पता चला, जब यात्रियों ने उन्हें जानकारी दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस को बताया, "नक्सली तोमर ट्रैवेल्स की बस को मुरगुंडा गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर खुद चलाकर ले गए और यात्रियों को घने जंगलों में पैदल भटकने के लिए छोड़ दिया। सहमे हुए यात्रियों ने शुक्रवार को बीजापुर पुलिस को पूरी घटना के बारे बताया।"

उन्होंने बताया कि बस को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से बरामद कर लिया गया है।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+