परमाणु दायित्व विधेयक रद्द किया जाए : माकपा
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को मांग की कि परमाणु दायित्व विधेयक को संसद में पेश न किया जाए, बल्कि इसे रद्द कर दिया जाए।
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने संवाददाताओं को यहां बताया कि यह विधेयक भारतीय जनता के हितों की हिफाजत नहीं करती और न तो उनकी सुरक्षा की सुनिश्चित कराती है।
पार्टी की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक का ब्योरा देते हुए करात ने कहा कि यह विधेयक विदेशी कंपनियों को उनकी उचित जवाबदेही से मुक्त करता है। यह एक खतरनाक कदम है, खासतौर से भोपाल गैस त्रासदी के आलोक में।
यह विधेयक मार्च में ही पेश किया जाना था, जो फिलहाल संसद की एक स्थायी समिति के पास विचाराधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications