एफडीआई के 18 प्रस्तावों को मंजूरी
सरकार ने विदेशी निवेश संवद्र्घन बोर्ड (एफआईपीबी) की 12 जुलाई, 2010 को आयोजित बैठक में लिए गए फैसले के बाद उससे प्राप्त सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया है। सरकार ने कृषि और सहकारिता, आर्थिक मामले, सूचना और प्रसारण, सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन 18 प्रस्तावों की मंजूरी के साथ ही 21 प्रस्तावों को स्थगित कर दिया, 10 प्रस्तावों को रद्द कर दिया, दो प्रस्तावों को स्वचालित रूप से पहुंच कायम करने का सुझाव दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications