आयकर विभाग शनिवार को मनाएगा 150वां स्थापना दिवस
विभाग की कर वसूली में वृद्धि जहां वर्ष 1860-61 में 1.33 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी, वहीं पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 380,000 करोड़ रुपये (लगभग 85 अरब डॉलर) तक पहुंच गया।
वर्ष 1860 में विभाग की स्थापना के लिए विधेयक तत्कालीन भारतीय परिषद के पहले वित्तीय सदस्य जेम्स विल्सन ने पेश किया था। उन्होंने ही पत्रिका 'इकोनॉमिस्ट' की शुरुआत की थी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की स्थापना की थी।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी आयकर विभाग के लिए नया चार्टर जारी कर स्थापना समारोहों की शुरुआत करेंगे।
इस अवसर पर विभाग के 150 वर्षो के सफर को दर्शाने वाला एक लघु वृत्तचित्र (डाक्यूमेंट्री फिल्म) भी दिखाया जाएगा, जिसे प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी ने प्रस्तुत किया है। यह फिल्म नई दिल्ली के फिक्की सभागार में दिखाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications