'मुंबई के हमलावरों पर पाकिस्तान को कार्रवाई करनी होगी'

वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया है कि मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सरकार को ठोस कदम ही उठाने होंगे क्योंकि यह भारत और पकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है।

हाल के दिनों में अमेरिकी अधिकारियों ने कई बार कहा है कि पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित करने वाला और मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार संगठन लश्कर-ए-तैयबा भी अलकायदा की तरह खतरनाक है। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर गुरुवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने कहा, "ये बाते स्पष्ट हैं कि पाकिस्तान को कदम उठाना ही होगा।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ चल रही जांच जारी रखना और कानूनी कार्रवाई करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह पाकिस्तान के लिए महतवपूर्ण है। यह भारत के लिए भी अहम है।"

क्राउले ने कहा, "हम उन बिंदुओं पर पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रखेंगे जो न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।"

प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिकी की नीति है। हम पाकिस्तान के साथ आतंकवादी खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते रहेंगे। आतंकवाद अब पाकिस्तान के लिए भी खतरा है। हाल के वर्षो में पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण प्रगति भी हुई है। हम आगे भी सहयोग करते रहेंगे।"

वैसे अमेरिका की ओर से पहली बार मुंबई के हमलावरों पर कार्रवाई करने पर जोर नहीं दिया गया है। परंतु पाकिस्तान की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई किए जाने का भारत को इंतजार है। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई स्थानों पर हुए हमलों में लगभग 166 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+