दिल्ली में उमस बरकरार
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
दिल्ली में आद्र्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।
मंगलवार से अब तक दिल्ली में 28.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस मौसम में अब तक राजधानी में 223.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 15 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications