उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश, गर्मी से राहत

प्रदेश के धौरहरा, झ्झांसी, कानपुर, रमाबाई नगर, फतेहपुर, रायबरेली, इटावा, लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव सहित विभिन्न जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर बारिश धौरहरा में दर्ज की गई। लखनऊ में भी गुरुवार देर रात बारिश हुई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी, तराई और मध्य हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा वाराणसी में 35.6, कानपुर में 30.0 और गोरखपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications