संदिग्ध नक्सलियों ने शिक्षक की हत्या की
पुलिस ने बताया कि यह वारदात दिन में तकरीबन 4.30 बजे हुई। उस दौरान झारग्राम उप खंड के इंद्रबोनी गांव के समीप सड़क किनारे 58 वर्षीय रबींद्रनाथ महतो खड़े थे। महतो इंद्रबोनी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।
झारग्राम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध नक्सली आए और महतो को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुमार ने कहा, "हमें इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications