दिल्ली मेट्रो के लाजपत नगर खंड पर परिचालन परीक्षण शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस खंड पर पहली मेट्रो सुबह 10.30 बजे चलाई गई।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि नौ किलोमीटर तक परिचालन परीक्षण एक हफ्ते तक चलेगा।
अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले ही सितंबर में बरदपुर कॉरीडोर को आम जनता के लिए खोल दिए जाने की संभावना है।"
परिचालन परीक्षण के एक हफ्ते बाद केंद्रीय सचिवालय-लाजपत नगर खंड को बढ़ाकर ओखला तक किया जाएगा। बाद में इसी तरह इसे बढ़ाते हुए बदरपुर तक ले जाया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, "इस लाइन का निर्माण डीएमआरसी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इसके लिए हमारे पास केवल 41 महीने थे।"
केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर कॉरीडोर के बीच की दूरी 20.16 किलोमीटर है और इंद्रलोक-मुंडका मेट्रो लाइन के बाद यह दूसरा स्टैंडर्ड गेज कॉरीडोर है।
मेट्रो इस रास्ते में 16 स्टेशन से होकर गुजरेगी। इनमें केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और जंगपुरा स्टेशन भूमिगत हैं। जबकि लाजपत नगर, मूलचंद, कैलाश कॉलोनी, नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर, गोविंदपुरी, ओखला, जसोला, सरिता विहार, मोहन इस्टेट, तुगलकाबाद और बदरपुर स्टेशन ऊपर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications