इराक में अमेरिकी सैनिक और 2 नागरिक मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि दियाला प्रांत में हुए विस्फोट में उसके एक जवान की मौत हो गई। इसके साथ ही वर्ष 2003 से इराक में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 4,413 हो गई।
उधर, मोसुल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी जगह एक मस्जिद के इमाम की भी हत्या कर दी गई। इन घटनाओं में चार लोग घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications