'ब्रिटेन अपनी रक्षा करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं'
स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार फॉक्स ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल पूरे सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक हथियारों से लैश कर पाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा, "हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं कि हम सभी खतरों का सामना करते हुए अपने मुल्क की रक्षा कर सकें। हमारे पास वाकई पर्याप्त धन की उपलब्धता नहीं है।"
वैसे रक्षा मंत्री के इस बयान से पहले ब्रिटिश सेना के खर्चे की कटौती की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि 30,000 सैनिकों को कार्यमुक्त किया जा सकता है ताकि रक्षा बजट को काफी हद तक संतुलित किया जा सके।
फॉक्स ने कहा, "मैं राजनीति में इसलिए नहीं आया हूं कि सुरक्षा बलों में कमी का गवाह बनूं। परंतु मैं अर्थव्यवस्था की बर्बादी भी नहीं देख सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications