उड़ीसा में स्वाइन फ्लू के 2 मामले
राज्य के स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक बिकास पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "एक चिकित्सक गुरुवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आया जबकि महिला इससे शुक्रवार को प्रभावित हुई।"
उन्होंने बताया, " चिकित्सक का इलाज उनके घर पर चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। महिला का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।"
निदेशक ने मरीज की पहचान बताने से इंकार कर दिया। पटनायक ने कहा, "मरीज एच1एन वायरस की चपेट में राज्य के बाहर ही आए होंगे। इन दो मामलों को छोड़कर इस साल राज्य के किसी भी हिस्से से और मामलों की जानकारी नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications