अमेजन के वर्षा वनों का तेजी से हो रहा विनाश

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक वनों की कटाई और पर्यावरण संबंधी जटिलताओं के कारण अमेजन का जंगल हर वर्ष 1500 वर्ग किलोमीटर (578 वर्ग मील) की रफ्तार से कम हो रहा है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अमेजन के वर्षावन 6.8 करोड़ हेक्टेयर में फैले हैं। 'नेशनल ऑम्बड्स ऑफिस' ने जो आंकड़े मुहैया कराए हैं, उनके मुताबिक इस देश में यहां के एक तटवर्ती शहर कालाओ के क्षेत्रफल के 10 गुना हिस्से के बराबर हर वर्ष अमेजन के जंगलों को काट दिया जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि अमेजन के जंगलों के इस रफ्तार से कटने से इस क्षेत्र में ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव बढ़ेगा, जो धरती का तापमान बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही इन जंगलों के कटने से यहां निवास करने वाली हजारों प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+