10 फीसदी कंप्यूटरों को हैक कर लेते हैं साइबर अपराधी
साइबर अपराधियों ने कम्पयूटरों को हैक करने के लिए बकायदा कुछ सॉफ्टवेयर बना रखे हैं। इन्हें गैरकानूनी ढंग से खरीदा और बेचा जाता है।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक अपराधों से जुड़े अधिकांश सर्वरों को युक्रेन से संचालित किया जाता है वहीं रूस और कजाकिस्तान में भी यह गोरखधंधा काफी पैर पसार चुका है।
रूस में इस वर्ष 90 लाख हैकिंग के मामले दर्ज किए गए हैं लेकिन साइबर अपराधी सिर्फ 10.2 फीसदी मामलों में ही कम्पयूटरों को अपने निशाने पर ले सके हैं।
अमेरिका और ब्रिटेन में प्रति वर्ष 25 लाख कम्प्यूटरों को हैक करने की कोशिश की जाती है। इन देशों में 10 से 11 प्रतिशत मामलो में ही अपराधियों को सफलता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications