जम्मू में बस नदी में गिरी, 2 सुरक्षित बचे
पुलिस ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के हस्त में बस सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"दो यात्री बस की छत पर बैठे हुए थे और घटना के वक्त कूद गए और बचने में कामयाब रहे। दोनों ने बताया कि बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे।"
अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी को निकाला नहीं जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications