सिपाहियों की पिटाई कर राइफलें लूटीं
लखनऊ, 23 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बदमाशों ने गश्त कर रहे दो सिपाहियों की जमकर पिटाई की और उनकी राइफलें लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक शहर के हाथरस जंक्शन थाने में तैनात सिपाही नेपाल सिंह और देवलाल को गुरुवार देर रात गंगोली रेलवे फाटक के पास चार बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। उनके रुकने पर चारों ने उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया और दोनों राइफलें लूट लीं और उनकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को संवाददादाओं को बताया कि घायल सिपाहियों की हालत फिलहाल सामान्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications