उज्जैन में चिकित्सक ने आत्महत्या की
उज्जैन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में डा. राजेश अहरवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने भी पिछले दिनों खुदकुशी कर ली थी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को डा. अहरवाल को बेहाशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाया है।
चिमनगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डा. अहरवाल की पत्नी ने भी कुछ दिन पहले ही आत्महत्या की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications