माकपा ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा, "सीबीआई जांच को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "जांच से शाह की संलिप्तता के सबूत मिले हैं। गुजरात सरकार के सांप्रदायिक नरसंहार के इतिहास के मद्देनजर इस जांच को जारी रखा जाना चाहिए।"
करात, पार्टी की केंद्रीय समिति की यहां शुक्रवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक के बारे में जानकारी दे रहे थे। बैठक का विस्तृत ब्योरा देते हुए उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने मांग की है कि एक संसदीय शिष्टमंडल जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करे और सभी संबंधित लोगों के विचार सुने।
माकपा ने कश्मीर घाटी के युवकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा बलों से तकरार न करें। करात ने यह भी कहा कि माकपा और वामपंथी पार्टियों ने बिहार विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ने का फैसला किया है।
करात ने आगे कहा कि केंद्रीय समिति का मानना है कि हिंदू चरमवादी तत्वों के साथ ही पापुलर फ्रंट जैसे मुस्लिम कट्टरपंथी समूह केरल में आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications