झारखण्ड में बैंक से 5 लाख रुपये की लूट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रांची से करीब 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गिरीडीह में ग्रामीण बैंक के चीचाकी शाखा में लुटेरे घुस गए और कुछ कर्मचारियों और ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे पांच लाख रुपये लूटकर चंपत हो गए।
अधिकारी ने बताया, "बदमाश बिना किसी के विरोध के कारण बचकर भागने में सफल रहे।"
गौरतलब है कि पिछले सात सालों में राज्यभर में 55 से अधिक बैंकों में लूटपाट हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications