अगले 2-3 सप्ताह में नई अनुशंसाएं सौंपेगा ट्राई

ट्राई के अध्यक्ष जे. एस. शर्मा ने कहा, "जब हमने मई 2010 में अपनी अनुशंसाएं सरकार को सौंपी थीं तब हमने इस मुद्दे पर और अध्ययन की बात कही थी हमने और समय की मांग नहीं की थी। हमें उम्मीद है कि हम अगले दो-तीन हफ्ते में अपनी अनुशंसाएं सौंप देंगे।"

प्राधिकरण की सिफारिशों का एयरटेल और वोडाफोन सहित ज्यादातर जीएसएम कंपनियों ने विरोध किया था जबकि सीडीएमए कंपनियों ने इनका समर्थन किया था।

शर्मा ने कहा कि ट्राई 3जी और ब्रॉडबैंड नीलामी के सभी स्पैक्ट्रम अगस्त या सितंबर की शुरुआत तक जारी कर देगा।

सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रह्मण्यम द्वारा की गई उस टिप्पणी के बारे में सवाल पूछे जाने पर, जिसमें उन्होंने कहा गया कि दूरसंचार मंत्रालय मौजूदा लाइसेंसों की शर्तो में बदलाव कर सकता है और वह ट्राई की अनुशंसाएं मानने के लिए बाध्य नहीं है, ट्राई अध्यक्ष ने कहा, "मैंने यह समाचार आज (शुक्रवार) को अखबारों में ही देखा है। मैं नहीं जानता की क्या बयान है इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

उन्होंने कहा, "यह अधिनियम से जुड़ा प्रश्न है, अधिनियम में कई प्रावधान किए गए हैं सब प्रावधानों के अनुरूप होगा।"

ट्राई अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के बारे में शर्मा ने कहा, "अधिनियम में संशोधन सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने हाल ही में हमें अपनी टिप्पणी के लिए इसे भेजा था।"

उन्होंने कहा, "हम इस विषय पर विचार कर रहे हैं, हम सरकार को बताएंगे कि किस संशोधन की आवश्यकता है। तब तक नियामक ट्राई अधिनियम 1997 के अधीन संचालित होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+