पहली तिमाही में भेल का मुनाफा 41.84 प्रतिशत बढ़ा
विद्युत उपकरण बनाने वाली इस कंपनी ने अपने परिणाम की घोषणा शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान की।
पहली तिमाही में कंपनी की आय पिछले साल की इसी अवधि की 5,799.59 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,761.23 करोड़ रुपये हो गई।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 15.79 प्रतिशत बढ़कर 6,479.69 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की बिक्री 5,595.65 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान भेल का कुल व्यय पिछले साल की इसी तिमाही के 5,175.56 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,762.91 करोड़ रुपये हो गया।
जून के अंत तक कंपनी को 1,48,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले जो कि पिछले साल में इसकी कुल बिक्री 32,880 करोड़ रुपये की तुलना में 4.5 गुना ज्यादा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications