आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक जे. पगल ने आईएएनएस को बताया कि कत्राबेड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत रामचंद्र नंदा मंगलवार को कथित रूप से कपड़े उतार दिए और कर्मचारियों व छात्रों के सामने नाचने लगे।
उन्होंने बताया कि नंदा ने छात्रों और कर्मचारियों को गाली दी और उनके साथ दुर्व्यहार भी किया। स्थानीय अधिकारियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शिक्षक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications