पाकिस्तान में 21 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह संघर्ष ओरकजई कबायली इलाके में चल रहा है। इसमें आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट किया गया है। इस इलाके में 12 आतंकवादी और सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।
इस बीच हंगू जिले में पुलिस ने 12 किलोग्राम का एक बम निष्क्रिय कर दिया।
पाकिस्तानी सेना ने साल भर के अभियान के बाद गत जून में ओरकजई में तालिबान पर विजय पाने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications