सोहराबुद्दीन मामला : अमित शाह की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज
अहमदाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के गृह राज्य मंत्री अमित शाह की अग्रिम जमानत की अर्जी न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज कर दी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शाह को इस मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे तक पेश होने की मोहलत दी थी, लेकिन शाह ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी।
इस बीच सीबीआई ने शाह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications